By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिजली बोर्ड एमडी बोले…सांसद कंगना रनौत का दो महीने का बिल 90 हजार 384 रूपए.. नहीं किया भुगतान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिजली बोर्ड एमडी बोले…सांसद कंगना रनौत का दो महीने का बिल 90 हजार 384 रूपए.. नहीं किया भुगतान
himachalNews

बिजली बोर्ड एमडी बोले…सांसद कंगना रनौत का दो महीने का बिल 90 हजार 384 रूपए.. नहीं किया भुगतान

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2025/04/09 at 8:22 PM
Share

Shimla,Sanju(TSN)-सांसद कंगना रनौत के मनाली स्थित आवास का बिजली बिल 90 हजार 384 रूपए है जो कि पूरी तरह उनके द्वारा दो महिनों के दौरान इस्तेमाल किया गया है.ये जानकारी हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के एमडी संदीप कुमार ने दी है.उन्होंने बताया कि मनाली विद्युत उप-मंडल के अंतर्गत कंगना रनौत के नाम पर उनके आवास सिमसा गांव में घरेलू उपभोक्ता संख्या 100000838073 का बिजली कनेक्शन रजिस्टर्ड है।वर्तमान में उनके इस सिमसा स्थित आवास का उनके द्वारा दो महीने की बकाया विद्युत खपत का बिजली बिल कुल 90 हजार 384 रूपए पूरी तरह उनके द्वारा दो महिनों के दौरान विद्युत खपत का है।यह कहना पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि यह बिल एक माह का है।

संदीप कुमार ने बताया कि कंगना रनौत द्वारा 22 मार्च को जारी किए गए बिजली बिल में उनका पिछले बिलों का भुगतान जोकि 32 हजार 287 रूपए भी शामिल है।इस तरह से उनका मार्च में जारी किया गया बिल पिछले बकाया सहित कुल 90 हजार 384 रूपए का बनता है।एमडी बिजली बोर्ड संदीप कुमार ने बताया कि उनके आवास का कनेक्टिड लोड 94.82 किलोवाट है जोकि एक सामान्य आवास के विद्युत लोड से 1500 प्रतिशत अधिक है। उनके द्वारा प्रथम चरण में अक्तूबर से दिसम्बर तक के बिजली बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया गया और इसी तरह जनवरी तथा फरवरी महीने के बिजली बिल भी समय पर नहीं दिए गए, जो कि क्रमशः दिसम्बर की बिजली खपत 6,000 युनिट में बकाया लगभग 31,367 रूपए था और फरवरी की बिजली खपत 9,000 युनिट का 58,096 रूपए बिजली बिलों को समय पर न देने के कारण देरी सर्चाज सहित था।उन्होंने कहा कि कंगना रनौत के आवास का अक्तूबर,नवम्बर तथा दिसम्बर 2024 महीने का बिजली बिल 82,061 रूपए था जिसका भुगतान भी कंगना रनौत द्वारा 16 जनवरी 2025 को किया किया गया।

कंगना रनौत द्वारा मासिक बिलों का भुगतान हर बार असमय किया जा रहा

संदीप कुमार ने कहा कि कंगना रनौत द्वारा मासिक बिलों का भुगतान हर बार असमय किया जा रहा है। जनवरी तथा फरवरी के बिजली बिलों का भुगतान 28 मार्च 2025 को किया गया है जिसकी कुल खपत 14,000 युनिट थी। इस तरह यह स्पष्ट हो जाता है कि कंगना रनौत की मासिक खपत औसत रूप से 5,000 युनिट से लेकर 9,000 युनिट तक बहुत अधिक है।यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि कंगना रनौत के द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों पर दी जाने वाली सब्सिडी भी लगातार ली जा रही है।
इस तरह फरवरी महीने के बिल में कंगना रनौत ने 700 रूपए मासिक बिजली बिल पर सब्सिडी के तौर पर प्राप्त भी किए हैं।

उपभोक्ता समय पर करें बिजली बिलों का भुगतान

बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि सभी विद्युत उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें.जिससे विद्युत उपभोक्ता को इस कारण आने वाले बिजली बिलों को लेकर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।समय पर बिजली बिलों के भुगतान से विद्युत उपभोक्ता और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों दोनों के समय में बचत होती है।

TAGGED: Shimla Electricity Board MD
Chandrika April 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष.. प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह
Next Article सुक्खु सरकार को बताया ‘दुख की सरकार’, अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार पर भी साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?