नाहन/देवेन्द्र कुमार : औद्योगिक क्षेत्र काला अम्ब में रविवार को जरूरी मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति बन्द रही। यहां विद्युत सप्लाई की तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा था । जिसके कारण सुबह से बिजली न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि रविवार को फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर अपने लंबित कार्यों को करते हैं। परंतु विद्युत आपूर्ति न होने के कारण मजदूरों के कार्य अधर में रह गए। पहले यह शट डाउन महीने के अंतिम बुधवार को हुआ करता था और मजदूर रविवार को अपना कार्य कर लेते थे। ऐसे में मजदूरों व स्थानीय व्यापारियों ने यह मांग की है कि पूर्व की भांति महीने के अंतिम बुधवार को ही शटडाउन किया जाए।
जरूरी मरम्मत के चलते औद्योगिक क्षेत्र काला अम्ब में विद्युत आपूर्ति रही बंद
Leave a comment
Leave a comment
