नाहन/देवेन्द्र कुमार : गिरिपार क्षेत्र का यूथ स्पोर्ट्स क्लब न्यू जामना अपने निजी फंड से खेल मैदान का निर्माण कर रहा है।
यूथ स्पोर्ट्स क्लब न्यू जामना के अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने बताया कि गांव में खेल का मैदान ना होने के चलते युवा खिलाड़ियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस बारे में कई बार क्षेत्र के नेताओं के माध्यम से मांग की जा चुकी है परंतु कोई समाधान नहीं निकला। ऐसे में स्पोर्ट्स क्लब ने अपने निजी फंड से मैदान बनाना शुरू कर दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने सरकार से भी गुहार लगाई है कि इस मैदान को बनाने में सरकार उनकी मदद करें ताकि युवा खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ सके और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें।
