बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-बिलासपुर में बिजली विभाग के कर्मचारी AIIMS परिसर में जबरदस्त आक्रोश के साथ उतरे और विमल नेगी की मौ.त मामले पर जोरदार प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई ।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि विमल नेगी की मौ.त के पीछे जिन भी लोगों की संलिप्तता है,उन्हें जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाए।विमल नेगी की मौ.त की सीबीआई या SIT जांच हो।दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बिजली विभाग के प्रदेश के कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।वहीं एसपी संदीप धवल एसडीएम अभिषेक गर्ग मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।
