सचिन शर्मा, मनाली: काजा अस्पताल में लोगों की सुविधा और उनके स्वास्थ्य जांच के लिए एंडोस्कोपी शिविर का आयोजन किया गया हैं। यह शिविर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित किया गया हैं। इस शिविर में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉ. राजेश, सीनियर रेजिडेंट डॉ. ताहिर और टेक्नीशियन अंकित विशेष तौर पर मौजूद रहे। शिविर में पेट के जटिल रोगों को लेकर लोगों का चैकअप किया जा रहा हैं। इसके साथ ही लोगों का मुफ्त में एंडोस्कोपी टेस्ट की भी किया जा रहा हैं।
शिविर के पहले दिन भारी लोगों की भीड़ जांच के लिए यहां जुटी। करीब 20 से अधिक लोगों की एंडोस्कोपी की गई हैं जबकि 60 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई हैं। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेंजिन नोरबू ने बताया कि आईजीएमसी शिमला के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम इस शिविर में मौजूद हैं। स्पीति के लोगों के लिए बड़ी बात है कि उनके स्वास्थ्य का चेकअप यहीं पर विशेषज्ञों की ओर से किया जा रहा हैं। मैं स्पीति की समस्त जनता से अपील करता हूं कि इस शिविर का भरपूर लाभ उठाएं । यह शिविर 20 मई तक चलेगा।
