By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आरडीएस योजना पर स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन ने जताया विरोध,ओपीएस में शामिल करने की उठाई मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आरडीएस योजना पर स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन ने जताया विरोध,ओपीएस में शामिल करने की उठाई मांग
himachalNews

आरडीएस योजना पर स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन ने जताया विरोध,ओपीएस में शामिल करने की उठाई मांग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/17 at 1:19 AM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड एम्प्लाइज यूनियन का जिला स्तरीय अधिवेशन हमीरपुर में मंगलवार को आयोजित किया गया। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने इस अधिवेशन की अध्यक्षता की। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा के अतिरिक्त राज्य पदाधिकारी ओर स्थानीय इकाइयों के प्रधान के अतिरिक्त यूनियन के पूर्व प्रधान कुलदीप खरवाड़ा भी उपस्थित रहे। बैठक में यूनियन ने बिजली बोर्ड में लागू की जा रही केंद्र की आर.डी.एस. योजना में तहत की जा रही स्मार्ट मीटरिंग का विरोध जताया। इसके साथ ही यूनियन ने बिजली बोर्ड सर्विस कमेटी की बैठक के आयोजन में देरी का आरोप लगाया और इस बैठक को शीघ्र कर बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन लागू करने व टी.मेट व हेल्पर की पदौन्नति शीघ्र करने की मांग भी उठाई।
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड  एम्प्लाइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने स्मार्ट मीटरिंग पर गंभीर प्रश्न उठाते कहा कि इसमें रखे गए लक्ष्य व शर्तें प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों में व्यवहारिक नहीं है और केंद्र सरकार की शर्त के अनुसार लक्ष्यों के प्राप्त न होने पर इसमें दी जा रही ग्रांट लोन में बदल जाएगी। यूनियन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्य की खराब वित्तिय हालात देखते हुए केंद्रीय ग्रांट का लालच देकर बिजली वितरण प्रणाली में सुधार के नाम पर स्मार्ट मीटरिंग के माध्यम से देश के बड़े निजी कॉरपोरेट को बिजली वितरण कंपनियों में प्रवेश करवाना चाहती हैं। इस योजना के तहत स्मार्ट मीटर के रखरखाव का कार्य पब्लिक प्राइवेट पार्टिसिपेशन (PPP Mode) पर करना प्रस्तावित हैं। वहीं इसके डाटा संग्रहण का कार्य इसके अतिरिक्त कोई तीसरी निजी संस्था देखेगी। इस तरह से बिजली कंपनी का बड़ा कार्य निजी हाथों में चला जाएगा।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 360 करोड़ रुपए की ग्रांट स्मार्ट मीटर में केंद्र सरकार दे रही हैं। उससे ज्यादा तो पुराने मीटर जो उतारे जाएंगे उस पर बोर्ड की लागत आई हैं। वहीं इस पर कुल संभावित 2800 करोड़ रुपए में से लगभग 2450 करोड़ की राशि या तो बिजली बोर्ड को वहन करनी पड़ेगी या फिर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के ऊपर इसका बोझ पड़ेगा।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यूनियन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पहले ही इसके कुछ पहलुओं से अवगत करवाया हैं और बोर्ड को पहले ही इस प्रक्रिया को रद्द करने के निर्देश दिए थे, लेकिन प्रबंधन वर्ग सरकार के पास इस बारे आंकडों को तोड़मरोड़ कर पेश कर रही हैं और फिर से स्मार्ट मीटरिंग की टेंडरिंग शुरू कर दी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ओपीएस लागू कर दिया गया हैं लेकिन बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कि बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन लागू करने व टी.मेट व हेल्प पदौन्नति शीघ्र करने की मांग की हैं।
TAGGED: against, demanded, employees, hamirpur, OPS, RDS scheme, State Electricity Board
admin May 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पर्यटक अब हिमाचल में आकर ले सकेंगे हिमाचली बोटी धाम का स्वाद, टूरिज्म के होटलों में बनेगी यह धाम
Next Article काजा में शुरू हुआ एंडोस्कोपी शिविर,आईजीएमसी शिमला के चिकित्सक कर रहे जांच, 20 मई तक चलेगा शिविर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?