By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नादौन के जोलसप्पड़ और रंगस द्वोत्र में फैला आंत्रशोथ, 500 से ज्यादा मामले आने से मंचा हड़कंप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > नादौन के जोलसप्पड़ और रंगस द्वोत्र में फैला आंत्रशोथ, 500 से ज्यादा मामले आने से मंचा हड़कंप
healthhimachal

नादौन के जोलसप्पड़ और रंगस द्वोत्र में फैला आंत्रशोथ, 500 से ज्यादा मामले आने से मंचा हड़कंप

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/30 at 11:03 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला के स्वास्थ्य खंड नादौन के तहत आने वाले जोलसप्पड़ और रंगस द्वोत्र में आंत्रशोथ के 500 से ज्यादा मामले सामने आने से हडकंप मचा हुआ है। आंत्रशोथ बीमारी का पता चलने पर तुरंत जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है और कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी मरीजों के घरों में जाकर दवाइयां दी हैं। आंत्रशोथ से क्षेत्र के दस गांव प्रभावित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मरीजों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं और उन्हें जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध करवा रही हैं।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक के अनुसार बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को दवाईयां दी जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्कीमों के सैंपल की जांच की जा रही है तो लोगों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया हैं।
मरीजों के अलावा क्षेत्र के स्वस्थ लोगों को भी पानी उबाल कर पीने की सलाह दी गई। यह बीमारी किसी भी खाद्य पदार्थ से हो सकती है ओर पानी से भी हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पेयजल सैंपल लिए गए है जिनकी रिपोर्ट कल तक आने की उम्मीद हैं।
वहीं विभाग ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में बाहर से लाकर शील्ड डिस्टल वाटर और टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया। अभी तक पेयजल योजनाओं की आपूर्ति को बंद रखा गया है।  प्रभावित क्षेत्रों में यह देखा गया है कि पानी के स्रोतों के आसपास गंदगी के भी काफी ढेर लगे हुए हैं जो भविष्य में और समस्या कर सकते हैं। इससे आंत्रशोथ बीमारी और बढ़ सकती हैं। बीमारी फैलने के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं ।
स्वास्थ्य विभाग नादौन के बीएमओ डॉ. के.के शर्मा ने बताया कि उल्टी दस्त बुखार के मामले का प्रमुख कारण मेन पाइप से पानी की सप्लाई हो सकती है इसलिए लोगों को पानी उबालकर इस्तेमाल करने के लिए कहा गया हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें लगातार इस सारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं लोगों को वायरस पाउडर सहित सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। लोगों को सभी चीजों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है अभी सारी स्थिति नियंत्रण में हैं।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि बीमारी से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को दवाईयां दी जा रही है और स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्कीमों के सैंपल की जांच की जा रही हैं। लोगों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित लोगों को घरों में ही दवाइयां पहुंचा दी है और खाने पीने के तौर तरीकों में एहतियात बरतने की सलाह दी गई हैं।
TAGGED: cases, Enteritis, hamirpur, Jolsappad, Nadaun
admin January 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CM के निर्देशों के बाद प्रशासन हरकत में, पांचो विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित होंगे राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल
Next Article लगातार हो रही बारिश से तापमान में आई गिरावट, बढ़ी लोगों की परेशानियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?