संजीव महाजन, नूरपुर: बीते दो दिनों से प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ली हैं। मौसम में हुए इस बदलाव से मैदानी क्षेत्रों में बीती रात से बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ हैं। सुबह -सुबह बारिश और सर्दी की वजह से स्कूलों में भी कम संख्या में बच्चे आते दिखाई दिए। एक ओर जहां लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है तो वहीं यह बारिश किसानों, बागवानों के लिए लाभ पहुंचाने वाली हैं।
किसान अपनी फसलों को लेकर केवल बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। अब इस बारिश के होने से किसानों के चेहरों पर भी रौनक भी लौटती दिखाई दे रही हैं। 29 जनवरी को जिला कांगड़ा के निचले हिस्से नूरपुर,सुलयाली ज्वाली, इंदौरा फतेहपुर में दिन भर बादल छाए रहे और बीती रात तकरीबन ग्यारह बजे बारिश शुरू हो गई जो अभी तक लगातार लगी हुई हैं।मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई हैं।
