By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विश्वविद्याय मेें स्थापित किया जाएगा उद्यमिता केंद्र
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विश्वविद्याय मेें स्थापित किया जाएगा उद्यमिता केंद्र
himachalpolitical

विश्वविद्याय मेें स्थापित किया जाएगा उद्यमिता केंद्र

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/07/20 at 1:05 PM
Share

राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आश्वासन दिया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम से उद्यमिता केंद्र स्थापित किया जाएगा ताकि युवाओं में उद्यमिता का विकास हो।
राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में डॉ अम्बेडकर चैंबर ऑफ कामर्स (डैक) के हि.प्र. राज्य चैप्टर के जागरूकता कार्यक्रम एवं शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया तथा उनके विचार मानव जाति के लिए थे। उन्होने कहा कि उन्होंने जीवन में काफी यातनाएं सहन कीं लेकिन उसके लिए उन्होंने किसी और को नहीं बलिक परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वह एक समाज सुधारक थे जिन्होंने समाज की बुराइयों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जो विचार दिए वह प्रेरणादायी थे, उन्हें सीमा के बंधन मेे नहीं रखा जा सकता। उनका अनुकरण कोई भी कर सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि आज के युवाओं को हमें नौकरी मांगने वाला या नौकरी देने वाला बनाना है। इस का जवाब हमें डैक के हिमाचल चैप्टर में मिल सकता है। हमारी शिक्षा भी उस दिशा में बढ़नी चाहिए जहां युवा नौकरी देने वाला बन सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी इस पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्यमिता पैदा करने की आवश्यकता है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर डैक के हिमाचल चैप्टर के संकल्प पत्र को जारी किया।
इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कश्यप ने शिमला विश्वविद्यालय में पुरानी स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने विकास का लम्बा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज़ के क्षेत्रों और ग्रामीण परिवेश से विद्यार्थी काफी संघर्ष के बाद यहां पढ़ने आते हैं। उन्होंने दलित समुदाय की समस्याओं को उजागर करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की अपेक्षा हिमाचल प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने इस अवसर पर कहा कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य मेें केंद्र और प्रदेश सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की हैं जिन्हें धरातल पर लाने की जरूरत है। शिक्षा के प्रसार पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य केवल नौकरी पाने तक सीमित नहीं है बल्कि उद्यमिता की ओर भी बढ़ने की जरूरत है।
डॉ अम्बेडकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक श्री इंदर इक़बाल सिंह अटवाल ने हिमाचल चैप्टर स्थापित करने के लिए राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डैक का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के हर जिले में उद्यमिता विकास को बढ़ावा देना है।
इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति डॉ सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि डैक के हिमाचल चैप्टर को विश्वविद्यालय में स्थापित करने से डॉ अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, गरीबों के उत्थान तथा आर्थिक सुधार के मिशन को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
डैक के नोडल अधिकारी आचार्य श्याम लाल कौशल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल, रजिस्ट्रॉर श्री बलवान चंद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किन्नौर जिले के पूह उपमंडल के शलखर गांव में बादल फटने से हुए नुकसान का लिया जायजा
Next Article प्रदेश सरकार ने 20 हजार गौवंश को छत मुहैया करवाई -वीरेंद्र कंवर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 66 यूनिट रक्त संग्रहित

Ago

बल्देयां जिला परिषद वार्ड-18 से कांग्रेस प्रत्याशी बने ओम प्रकाश, समर्थकों संग भरा नामांकन

Ago

ऊना में जिला परिषद चुनावी सरगर्मियां तेज, भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Ago

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?