By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश सरकार ने 20 हजार गौवंश को छत मुहैया करवाई -वीरेंद्र कंवर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > प्रदेश सरकार ने 20 हजार गौवंश को छत मुहैया करवाई -वीरेंद्र कंवर
himachalpoliticalpolitical

प्रदेश सरकार ने 20 हजार गौवंश को छत मुहैया करवाई -वीरेंद्र कंवर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/07/20 at 1:08 PM
Share

हमीरपुर 20 जुलाई-  ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और इन पशुओं को छत मुहैया करवाने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं तथा इसके लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है। इसी के परिणामस्वरूप अभी तक प्रदेश भर में 20 हजार से अधिक गौवंश को विभिन्न गौशालाओं और गौ अभ्यारण्यों में पहुंचाया जा चुका है। वीरेंद्र कंवर ने बुधवार को बड़सर उपमंडल के गांव कलवाल में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा निर्मित गौशाला के अतिरिक्त भवन के उदघाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए जानकारी दी। लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस अतिरिक्त भवन में लगभग 100 पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी।
          उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं और गौ अभ्यारण्यों में पशुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। प्रत्येक पशु के लिए  700  प्रतिमाह रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि युगों-युगों से गाय हमारी सभ्यता और संस्कृति का ही नहीं, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था का भी मुख्य आधार रही है। गाय के बिना हम मजबूत अर्थव्यवस्था की कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने गौवंश के सरंक्षण एवं संवद्र्धन के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2017 में प्रदेश की बागडोर संभालते ही जयराम सरकार ने बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान और गौवंश के संरक्षण एवं संवद्र्धन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेकर एक मिसाल कायम की थी। इसी कड़ी में प्रदेश भर में गौशालाओं और गौ अभयारण्यों का निर्माण किया गया और सडक़ों पर भटक रहे हजारों पशुओं को छत मुहैया करवाई गई।
      वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमीरपुर जिले के खैरी में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से गौ अभयारण्य स्थापित किया गया है। इसके अलावा जिले में कई गौशालाओं का भी संचालन किया जा रहा है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की सराहना करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि न्यास के माध्यम से भी गौशाला का संचालन किया जा रहा है, जिसमें पशुओं को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
     इस अवसर पर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम शशि पाल शर्मा, बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि, न्यास के सदस्य, भाजपा के पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विश्वविद्याय मेें स्थापित किया जाएगा उद्यमिता केंद्र
Next Article कर्मचारी एवं पेशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का घट्टा में भव्य स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?