सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में काफी लंबे समय बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और यह मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में सामने आया है। इससे पहले जनवरी और फरवरी माह में एक दो मामले सामने आए थे जिसके बाद वे रिकवर हो गए थे लेकिन अब एक बार फिर कोविड की रिपोर्ट सोलन में पॉजिटिव आई है।
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ओछघाट से इलाज करवाने के लिए आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट सिंप्टोमेटिक थी । ऐसे में व्यक्ति का कोविड सैंपल लिया गया जिसके बाद रिपोर्ट पॉजीटिव आई है फिलहाल व्यक्ति को आइसोलेट किया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ अमित रंजन ने बताया कि जिला में एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है जिसे विभाग द्वारा आइसोलेटेड कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति इलाज करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आया था जो कि सिंप्टोमेटिक था जिसका कोविड सैंपल लिया गया और वह पॉजिटिव आया है । फिलहाल सावधानी बरतते हुए व्यक्ति को आइसोलेट किया गया है,वहीं विभाग द्वारा व्यक्ति की डेली रिपोर्ट भी ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि मौसम बदलने के साथ वायरल के मामले सामने आ रहे थे तो ऐसे में यह मामला भी सामने आया है । उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी इसे वायरल माना जा सकता है लेकिन फिर भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है । उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि लंबे समय तक उन्हें खासी जुखाम बुखार जैसे लक्षण रहते हैं तो वे लोग इसके प्रति सावधानी बरतें।
