बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN) -कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन शुरू होने के बाद से एचआरटीसी की बसें फोरलेन से ही जा रही है,जिसके चलते पुराने एनएच 205 चंडीगढ़-मनाली पर कैंचीमोड़ से लेकर नौणी तक 25 किलोमीटर के क्षेत्र के स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों में पढने वाले बच्चो, निजी व सरकारी क्षेत्र के नौकरीपेशा लोगो को बसों के लिए कई-कई घंटे इन्तजार करना पड़ रहा है | हद तो तब हो जाती है जब बसे फोरलेन से जाती है,लेकिन किराया पुराने एनएच का ही काटा जाता है |
पिछले करीब एक माह से फोरलेन के ट्रायल के बहाने हिमाचल पथ परिवहन निगम एक तरफ जहाँ गरीब जनता को लूट रहा है तो वहीँ पुराने एनएच पर रूट न चलाकर जनता को परेशान भी कर रहा है| सुबह के समय छह से साढ़े आठ बजे के बीच तीन से चार एचआरटीसी के बस रूट चलते थे जिनसे स्कूलों व अन्य शिक्षण संस्थानों में पढने वाले बच्चे व नौकरीपेशा लोग समय पर अपने शिक्षण संस्थानों और नौकरी पर पहुँच जाते थे,लेकिन अब पुराने एनएच के हालात जाने तो बनेर के पास खड़े एक व्यक्ति ने बताया कि वह सुबह छः बजे से नालागढ़ आईटीआई में पढ़ रही अपने बेटी को बस में चढाने के लिए आया, लेकिन उसे ढाई घंटे बाद आठ बजकर पैंतीस मिनट पर मंडी डिपो की बस मण्डी-हरिद्वार मिली है| यह बस भी आज कई दिनों बाद पुराने एनएच से भेजी गई है | अगर ये बस ना आती तो उन्हें आठ बजकर पैंतालिस मिनट पर जयनगर-नालागढ़ बस मिलती है | जिससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही है |
