संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश में इस सीजन मानसून की एंट्री भारी तबा+ही के साथ हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने आते ही तबा+ही मचा कर रख दी हैं। प्रदेश भर में मानसून की भारी बारिश का प्र+कोप देखने के लिए मिल रहा हैं। मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया हैं। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को अब तक 27 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ हैं। प्रदेश में 301 सड़क बंद हैं। इनमें से 180 सड़कों को शाम तक बहाल किया जाएगा, जबकि अन्य 106 सड़कें आने वाले एक-दो दिन में बहाल होंगी।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़कें बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की 390 मशीनरी मौके पर तैनात हैं। सरकार जल्द ही फीडबैक के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेगी, जिसमें लोग अपनी समस्याएं बता सकेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश को बारिश की वजह से खासा नुकसान हुआ हैं। लगातार हो रही बारिश का असर पर्यटन कारोबार पर भी पड़ रहा हैं। लोगों को कम से कम परेशानी हो और सहूलियत मिल सके, इसके लिए विभाग लगातार काम कर रहा हैं।
ठियोग में बैली ब्रिज का काम एक हफ्ते में पुरा करने पर कर्मचारियों को दी बधाई
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ठियोग में बन रहे बैली ब्रिज का काम रिकॉर्ड 1 हफ्ते के वक्त में पूरे करने पर विभाग के कर्मचारियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पुल के नजदीक बनी कॉलोनी का सीवरेज सीधा सड़क पर आ रहा था। इसी वजह से सड़क का डंगा बैठ गया और यह हादसा हुआ।उन्होंने अन्य विभागों से भी इस ओर ध्यान देने की बात कही हैं।
बरसात के चलते रोका गया हैं रोड मैटलिंग का काम
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रोड पर मेटलिंग का कार्य तेजी से चल रहा था, लेकिन अब बरसात की वजह से यह काम प्रभावित हुआ हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार ने इस काम को रोका है. क्योंकि बरसात में मैटलिंग करने का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
