राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): प्रदेश में कोई भी वर्ग सरकार से संतुष्ट नहीं है, हर कोई परेशान है, जिसको लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के नेतृत्व में सोमवार को विधानसभा के बाहर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा व जनता के आक्रोश से इतनी डर गई कि प्रदेश सरकार ने भाजपा के कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए बेरिगेट्स लगाकर उन्हें रोका। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विधानसभा के बाहर पहले भी विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं मगर इस प्रकार के अत्या+चार नहीं देखे गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का दिवाला निकाल कर रख दिया गया हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और चंबा में हुई युवक की ह+त्या और हमीरपुर में महिला को सरेआम बाल काट के और उसका मुंह का+ला करके गांव में घूमना इस बात का गवाह हैं। यही नहीं पिछले दिनों अलग-अलग संस्थानों में हुई रै+गिंग के केस भी इसकी गवाही देते हैं की प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर के एक नर्सिंग संस्थान में रैगिं+ग से मजबूर होकर फंदा तक लगाना पड़ा हैं। शिक्षण संस्थानों में रै+गिंग के कारण देश भर में प्रदेश की छवि धूमिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों के भीतर विधान सभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनता की आवाज को उठाया है ओर सरकार को बैक फुट पर खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों के बल पर सत्ता में आई है। महिलाएं आज भी अपने बैंक के खातों को देख रही हैं कि 1500 रुपये कब आएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी जो भी पूरी नहीं की गई। संजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने बिजली को महंगा कर दिया जिसके कारण आज प्रदेश से उद्योग पलायन कर रहे हैं।
