गुलशन धनोआ, देहरा(TSN): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को देहरा दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ऑल इंडिया पोस्टल एंप्लॉयज यूनियन के कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले बीजेपी के पदाधिकारीयों से फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व मंत्री रमेश धवाला, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, एचपीएमसी के पूर्व निदेशक विवेक पठानिया सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां मिडिया से बात करते हुए कहा कि बीसीसीआई का वह धन्यवाद किया। अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इतना सुंदर क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला हैं जहां 5 क्रिकेट मैचों का आयोजन हुआ जिसका हर कोई कायल हो गया हैं। बहुत करीबी मैच दोनों भारत- न्यूजीलैंड के और ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड के हुए जिसके कारण हजारों लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हुए। यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिला और पूरी दुनिया में एचपीसीए स्टेडियम और धर्मशाला की खूबसूरती देखने का मौका मिला।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जहां एचपीसीए को बधाई दी तो वहीं बीसीसीआई का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने विश्व कप के 5 मैचों का आयोजन धर्मशाला में करवाकर हिमाचल प्रदेश को अवसर दिया। उन्होंने कहा कि जितनी प्रशंसा धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की देश और विदेश में हुई और यहां जितने सफल मैच हुए हैं। धर्मशाला में क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों के आयोजन के कारण यहां के हजारों लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिले और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित मैचों के कारण धर्मशाला की खूबसूरती पूरी दुनिया को देखने को मिली हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले 2 दशकों में जिला कांगड़ा एक आकर्षण का केंद्र बना हैं। उसका सबसे बड़ा कारण है धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, जिसके कारण टीवी पर जब लोग धौलाधार की पहाड़ियों की खूबसूरती को देखते हैं, यहां की संस्कृति और सभ्यता को देखते हैं तो धर्मशाला की खूबसूरती के कायल होकर यहां आते हैं। उन्होंने कहा न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया आदि देशों से लोग धर्मशाला में मैच देखने के लिए आए थे क्योंकि लोगों के मन में धर्मशाला में मैच देखना अब उनकी प्राथमिकता बन गई है जो कि हमारे लिए बहुत बड़ी बात हैं।
प्रागपुर, बंगाणा ओर बिलासपुर ने बन रहे इंडोर स्टेडियम
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम प्रागपुर, बंगाणा और बिलासपुर में करीब 6 करोड रुपए की लागत से इंडोर स्टेडियम बना रहे हैं। वहीं हाल ही में शिमला में एथलेटिक ट्रैक का उद्धघाटन किया। हमीरपुर में लगभग 200 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनने जा रहा हैं। जो हिमाचल प्रदेश और उत्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए एक- वरदान बनेगा। एक ऐसा सेंटर बनेगा जहां पर बड़े स्तर के कोच आएंगे और यहां पर प्रशिक्षण भी देंगे और हमारे भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करेंगे।
