बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- बजरंग दल ने बिलासपुर शहर में हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। वहीं, चेताया है कि इस तरह की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में बजरंग दल के प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि विशेष समुदाय की ओर से हिंदू समाज के युवक पर जानलेवा ह+मला किया गया है। इस हमले में घा+यल हुआ युवक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं।
तुषार डोगरा ने कहा कि विशेष समुदाय से संबधित आने वाले लोगों के पंजीकरण को लेकर लंबे समय से प्रशासन, पुलिस प्रशासन से मांग कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इस ओर उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विशेष समुदाय के लोग लव जिहाद, गौ तस्करी, मारपीट की घटना में संलिप्त पाए जा रहे हैं। फिर भी इस मसले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि हर प्रवासी की जांच की जाए। वहीं, किसी तरह की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
