बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – बिलासपुर में पूर्व सैनिकों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वह चक्का जाम करेंगे व लोकसभा चुनाव का पूर्व सैनिक बहिष्कार करेगें । उन्होंने कहा कि देश की सरहदों पर जो देश की रक्षा करते थे, आज वे सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे है।
हिमाचल प्रदेश यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन वाईस चेयरमैन व हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व कल्याण समिति अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्व सैनिकों के साथ भेदभाव कर रही है। अधिकारी की पेंशन अधिक तो सैनिकों की कम है। ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से केंद्र सरकार,राष्ट्रपति, डिफेंस मिनिस्टर को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर में 20 फरवरी से धरना प्रर्दशन जारी है, लेकिन सरकार सुनवाई नही कर रही। अगर केंद्र सरकार ऐसे ही अंधी, गूंगी, बेहरी बनकर बैठी रहती है तो आने वाले समय में सरकार को इसके घातक परिणाम भूगतने होगें और आने वाले समय में चक्का जाम भी किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
