By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार से किया जाएगा उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार से किया जाएगा उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित
himachalNews

राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार से किया जाएगा उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/07/15 at 8:34 PM
Share

शिमला:चन्द्रिका(TSN)-प्रदेश सरकार अध्यापकों एवं हेड ऑफ स्कूल के लिए नवीन योजना‘हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार’शुरू कर रही है।योजना के अन्तर्गत दो विभिन्न श्रेणियों के तहत सामान्य श्रेणी और जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों के 24 अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य चयन प्रक्रिया में विषय आधार के बजाय शिक्षा के क्षेत्र में सीखने के परिणामों,रचनात्मकता और नवोन्मेषी योगदान को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है।इस योजना का उद्देश्य अध्यापन क्षेत्र में युवाओं की रूचि को बढ़ाना, गुणात्मक शिक्षा को प्रेरित करना और समाज में शिक्षकों को सर्वोच्च स्थान दिलाना है। इससे स्कूलों में शिक्षा की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 24 राज्य पुरस्कारों के अतिरिक्त प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिए छः विशेष पुरस्कार भी प्रदान करेगी। विशेष पुरस्कारों के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाईट), राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी), सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (आरएमएसए) मेें कार्यरत्त अध्यापक भी पात्र होंगे।

पात्र शिक्षक कर सकेंगे 30 जुलाई तक आवेदन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा पुरस्कार योजना के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय समिति के अनुमोदन पर विशेष पुरस्कारों के अध्यापकों को चुना जाएगा।योजना के अन्तर्गत पुरस्कृत अध्यापकों को स्मृति चिन्ह,मेडल,हिमाचली टोपी, शॉल,प्रशस्ति पत्र और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्ष के 31 मार्च तक कार्यरत्त अध्यापक इस योजना के अन्तर्गत पात्र होंगे। अध्यापक 16 जुलाई से 30 जुलाई तक विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ऑफ लाईन माध्यम से नियंत्रकों द्वारा उप-निदेशकों को आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के उपरांत जिला स्तरीय समिति द्वारा आवेदन की जांच की जाएगी।विभाग द्वारा गठित विशेष मूल्यांकन टीम के माध्यम से पूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा। जिला स्तरीय समिति प्राप्त आवेदनों में से दो आवेदनों को राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रत्येक आवेदक को एक प्रस्तुति देनी होगी।

TAGGED: Shimla State School Education Award
Chandrika July 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठी खबर चलाने पर FIR दर्ज करने के निर्देश
Next Article मेडिकल कॉलेज नेरचौक की जमीन को लेकर हुआ है बड़ा खुलासा…मालिक ने जमीन के बदले मांगे 10 अरब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति श्री नैना देवी जी में भाजपा का बहुमत, रूप लाल ठाकुर अध्यक्ष और कमला देवी बनीं उपाध्यक्ष

Ago

धर्मशाला पंचायत समिति में भाजपा की बढ़त, आलोक कुमार अध्यक्ष और सरोज कुमारी उपाध्यक्ष निर्वाचित

Ago

हमीरपुर में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए विशेष रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू

Ago

आपदा मुक्ति के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया हवन,सांसद सिकंदर कुमार के डाली आहुतियां, सरकार पर किया तीखा प्रहार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?