राकेश,ऊना(TSN): तकनीकी के इस युग में आए दिन ऑनलाइन ठ+गी के मामले सामने आ रहे हैं। शातिर नए-नए हथकंडे अपना कर लोगों की खून पसीने की कमाई को उनसे ठ+ग रहे हैं। इसी तरह का एक मामला ऊना में भी सामने आया था जहां एक महिला अध्यापिका से शातिरों ने 1 लाख 20 हज़ार की राशि ठ+गी थी। महिला ने इसको लेकर साइबर सेल में एक माह पहले शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने इस महिला से ठ+गा हुआ पैसा वापस लाने के प्रयास शुरू कर दिया था।
साइबर सेल की टीम कि एक महीने की मेहनत के बाद महिला अध्यापक का ठ+गा हुआ एक लाख बीस हजार रुपया महिला को वापस मिल गया हैं। पैसे मिलने के बाद यह महिला पुलिस का आभार जताने के लिए ऊना पहुंची ओर उन्होंने पुलिस का तहे दिल से आभार प्रकट किया। अंकुशा का कहना है कि जब वह ठ+गी का शिकार हुई तो उसे नहीं लगता था कि उसके लाखों रुपए वापस मिल पाएंगे लेकिन साइबर सेल टीम की मदद से उन्हें यह पैसा वापस मिला हैं जिसको लेकर वह पुलिस का आभार प्रकट कर रही हैं।
वहीं एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की एक महिला अध्यापक साइबर ठ+गी का शिकार हुई थी। उसने एक लाख बीस हजार रूपये ठ+गे जाने की शिकायत उन्होंने दर्ज करवाई थी। साइबर सेल की मदद से महिला के पैसे वापस दिलवाए गए हैं। अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अगर वह साइबर ठ+गी का शिकार होते हैं तो तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाएं ताकि समय रहते इस पर कार्रवाई की जा सके।
