संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): फतेहपुर विधानसभा के विश्राम गृह धमेटा मे वन्य प्राणी विभाग परिक्षेत्र मे वन्य प्राणी सप्ताह का वन्य प्राणी विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी इब्राहिम मोहम्मद की अध्यक्षता मे मनाया गया। इसमें 17 स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इसके तहत पेंटिंग ,स्लोगन, लेखन,प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। वहीं छात्र छात्राओं को महाराणाप्रताप सागर झील मे विभाग की ओर से बोटिंग भी करवाई गई।
वन्य प्राणी विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी इब्राहिम मोहम्मद ने कहा कि वन्य प्राणी की रक्षा करना विभाग के साथ साथ आम लोगों की भी जिम्मेवारी हैं। हमें आग लगाने वालों को रोकना हैं उनको समझाना है कि आग लगने से वन संपदा तो जलती ही है उसके साथ साथ हजारों संख्या में पक्षी ,जीव जंतु भी जल जाते हैं। वन्य प्राणी विभाग इन पक्षियों व जीव जंतुओं की भी रक्षा भी करता हैं। उन्होंने सभी बच्चों ओर कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को वन और वन्य प्राणियों के प्रति जागरूक किया ।
