संजीव महाजन,नूरपुर: इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत गंगथ कस्वा में चार दिवसीय बाबा क्यालू जी महाराज महादंगल का बुधवार को समापन हो गया। मेले के समापन अवसर पर कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ साथ विधायक मलेंद्र राजन ओर नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष कर्ण पठानिया, छिंज मेला कमेटी के संयोजक सुभाष सेठी, प्रधान राजेश भल्ला विशेष तौर पर शामिल रहे।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध एवं बहुरंगी संस्कृति में मेलों व उत्सवों का विशेष योगदान हैं। ऐसे आयोजनों से जहां एक ओर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है, वहीं इससे स्थानीय लोगों व पर्यटकों का भी भरपूर मनोरंजन होता हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के प्रति वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सारा साल कई बड़े मेलों व उत्सवों का आयोजन होता हैं,जिनमें से गंगथ छिंज मेला भी काफी ऐतिहासिक व प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मेरी इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है ओर वह मंदिर के उत्थान व मेले के विस्तार के लिए कमेटी को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार मंदिरों के सौन्दर्यकरण और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक ओर मेला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु के कांगड़ा ज़िला के प्रवास के दौरान स्टेडियम निर्माण के लिए रखी गई मांग को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरा करते हुए मेला परिसर में भव्य स्टेडियम बनाने की घोषणा की, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से पहली किश्त के तौर पर 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने स्थानीय विधायक की मांग पर वन विश्राम गृह के सुधारीकरण करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दंगल अब उत्तर भारत का सबसे बड़ा दंगल बन चुका हैं,जिसमें देश-विदेश के नामी पहलवानों व कलाकारों को अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त होता हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों का भी भरपूर मनोरंजन होता है। उन्होंने छिंज के विस्तार के लिए मेला कमेटी को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया ओर सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी, प्रशासन के सयुंक्त प्रयासों की सराहना की । इससे पहले, छिंज कमेटी के संयोजक सुभाष सेठी ने मुख्यातिथि ओर अन्य मेहमानों का पगड़ी पहना कर स्वागत किया ।
