राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश से न+शे के खात्मे के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को धर्मशाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। जिला के पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक कार से चर+स की बड़ी खेप बरामद करने का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मशाला की टीम एसएचओ सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में गश्त कर रही थी ओर यातायात निरीक्षण के लिए पावर हाउस के पास इकु मोड़ पर तैनात थी। इसी दौरान चामुंडा की तरफ से एक आई 20 हुंडई कार नंबर एचपी 82-5005 आई जब पुलिस ने उस कार की तलाशी ली तो इसमें से 5 किलो 40 ग्राम चर+स बरामद की गई।
पुलिस ने चर+स की खेप को कब्जे में लेकर कार चालक, मंडी जिला के धर्मेड़ निवासी 40 वर्षीय सोहन सिंह, पुत्र हल्कू राम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। वहीं पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी और आरोपी इस खेप को कहां लेकर जा रहा था इस बात की जानकारी भी लेगी ।
जिला कांगड़ा की पुलिस प्रमुख शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सदर थाना धर्मशाला के एसएचओ की टीम पट्रोलिंग पर थी इस दौरान इन्होंने इकू मोड़ पर गाड़ी को रोका और चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से चर+स बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से 5 किलो 40 ग्राम चर+स को जब्त कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा 61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर अगली करवाई अमल में लाई जाएगी।
