सोलन:भूपेंद्र ठाकुर (TSN)-टमाटर के गिरते रेट ने किसानों को इस वर्ष मायूस कर दिया है.शुरुआती सीजन में ही टमाटर सोलन सब्जी मंडी में मात्र ₹8 प्रति किलो बिक रहा है.लगातार घटने की वजह से किसान काफी अधिक चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार सोलन व सिरमौर जिला में टमाटर का उत्पादन काफी बड़े स्तर पर किया जाता है.इस वर्ष किसानों द्वारा करीब 5000 हेल्टेयर से अधिक क्षेत्र में टमाटर लगाया गया है। वर्ष 2023 में किसानों को टमाटर का काफी अधिक रेट मिला था.
सोलन सब्जी मंडी में टमाटर बीते वर्ष 150 रुपए प्रति किलो तक बिका था.टमाटर का बेहतरीन रेट मिलने के बाद इस वर्ष किसानों ने काफी अधिक क्षेत्र में उत्पादन किया है. बीते एक सप्ताह से सोलन सब्जी मंडी में लोकल टमाटर आना शुरू हुआ है.टमाटर के शुरुआती रेट से किसान काफी अधिक परेशान है.शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में लोकल टमाटर ₹8 प्रति किलो तक बिका है.यदि टमाटर का यही रेट रहा तो किसानों को लाखों रुपए का नुकसान आने वाले दिनों में हो सकता है.हालांकि बताया जा रहा है कि इन दिनो हरियाणा के लाडवा क्षेत्र का टमाटर मंडी में पहुंच रहा है,जिसकी वजह से लोकल टमाटर के किसानों को काफी कम रेट मिल रहे हैं.आने वाले 15 से 20 दिनों में पंजाब और हरियाणा का टमाटर समाप्त हो जाएगा. इसके बाद लोकल टमाटर का रेट बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है.
