कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-हिमाचल प्रदेश में बीते कल से बारिश बर्फबारी का दौर लगातार जारी है।ऐसे में बारिश बर्फबारी जहां पर्यटन कारोबार के लिए फायदेमंद है।तो वही कुल्लू जिला के किसान बागवान भी अब बारिश बर्फबारी होने के चलते खुश नजर आ रहे है।
बीते काफी समय से कुल्लू घाटी में अच्छी बारिश और बर्फबारी नहीं हुई थी। लेकिन बीते कल से हो रही बारिश से अब जहां पेयजल स्रोत रिचार्ज हुए है।तो वहीं घाटी के किसान बागवान भी खुश नजर आ रहे है। और सेब की फसल के लिए भी यह बारिश बर्फबारी संजीवनी मानी जा रही है।क्योंकि सब की फसल के लिए आवश्यक चिलिंग ऑवर भी अब पूरी होने की उम्मीद है।काफी समय से घाटी में बारिश नहीं हो रही थी। जिसके चलते किसान भी अपने खेतों में काम करने में सक्षम नहीं थे लेकिन अब बारिश बर्फबारी का दौर शुरू होने से किसान बागवान भी अपने खेतों में काम कर सकेंगे साथ ही पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।
सेब की फ़सल के लिए भी संजीवनी बनी बर्फबारी
कुल्लू जिला के प्रेम का कहना है की बारिश बर्फबारी होने के बाद यहां पर्यटन कारोबार बढ़ेगा तो वही किसान बागवान भी अपने रोजमर्रा के कार्य आने वाले समय के लिए कर सकेंगे. कुंदन लाल ने कहा कि बारिश न होने से शुष्क ठंड का सामना घाटी के लोगों को करना पड़ रहा था जैसे अब निजात मिलेगी।घाटी के किसान राजेश ठाकुर ने कहा कि बारिश किसान बागवानों के लिए राहत बनकर आई है हालांकि बर्फ अभी कुल्लू में नहीं पहुंची है लेकिन बारिश आने से घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है।
