सोलन/योगेश शर्मा: पशुपालन विभाग सोलन द्वारा किसानों के लिए कुक्कुट पालन योजना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला सोलन के 5 किसान इस योजना का इस साल लाभ उठा रहे हैं। पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि कुक्कुट पालन योजना के तहत 3000 चूजे भी दिए जा रहे हैं , जिसमें 60% अनुदान दिया जाता है।
वही शेड बनाने के लिए भी अनुदान किसानों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लिमिटेड किसान ही आते हैं। जिसमें 5 किसान इस साल जिला से इसका लाभ उठा रहे हैं। डॉ गुप्ता ने बताया कि शेड बनाने के लिए 2 लाख रुपए का खर्च आता है । जिसमें सरकार 144000 अनुदान के रूप में देती है । वही चूजे के लिए 18,000 सरकार, तो वही 12,000 किसान को देने होते हैं । इस पर भी 60% का अनुदान सरकार की ओर से दिया जाता है।
