नाहन : देवेंद्र कुमार -डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन में चल रहे सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम( FDP) का समापन हो गया। इस प्रोग्राम में जिला के अलग-अलग महाविद्यालयों से 29 प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया।
डॉ वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन की प्राचार्या वीणा राठौर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट शिमला और पीजी कॉलेज नाहन के संयुक्त तत्वावधान में यह सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत समापन हो गया। सात दिवसीय कार्यक्रम में जिला के महाविद्यालयों से 29 प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट के संयुक्त निदेशक डॉ राजीव बंसल ने अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई।प्रिंसिपल ने बताया कि आज से चंद वर्ष पहले शैक्षणिक अधिकारियों को शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा अन्य काम नहीं होता था। परंतु वर्तमान समय में शैक्षणिक अधिकारियों में भी प्रशासनिक क्षमता की जरूरत देखी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सेवा नियम पत्रावली नियम आचरण नियम अवकाश नियम जेम पोर्टल समूह प्रयास का महत्व कम्युनिकेशन स्किल आदि पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से निश्चित तौर पर सभी प्रतिभागियों को लाभ होगा।
