राहुल चावला,धर्मशाला: ओपीएस कर्मचारियों का हक हैं जो आपको मिलना था। पेंशन कर्मचारियों का मान-सम्मान हैं। हमने यह अनुभव किया ओर पहली मंत्रीमंडल की बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया गया। यह बात रविवार को धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में उमड़ी कर्मचारियों की भीड़ को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। ओपीएस कर्मचारियों का हक था जो आपको मिलना था। मुख्यमंत्री सुखविंदर रविवार को धर्मशाला में कर्मचारियों की ओर से ओपीएस बहाल करने को लेकर रखी गई आभार रैली में पहुंचें। यहां पहुंचने पर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य तरीके से स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा की हमने ठाना है आने वाले चार सालों में प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को कर्ज से मुक्त रख सकें। उन्होंने कहा हमने मंत्री मंडल में यह निर्णय लिया कि विधायक निधि को बंद किया जाएगा। इसका मतलब किसी को तकलीफ देना नही था, बल्कि प्रदेश को चलाना हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे सीने में दर्द है हम मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं और लड़ते रहेंगे। अपने हकों के लिए हमें एकजुट होना होगा। कर्जें के सहारे प्रदेश नहीं चल सकता। जनता पर 75 हजार करोड़ का कर्जा है। हमारा बजट इस दिशा की और बढ़ रहा हैं। 10 सालों में हिमाचल देश का सबसे अमीर राज्य होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के पास आखिर हैं, क्या सोच विचार किया तो पाया हमारे पास प्राकृतिक सौंदर्य हैं। पानी हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रोजेक्ट जो है हम उसे जल्द पूरा करेंगे। सर्दी में हम जो बिजली खरीदते हैं वह नहीं खरीदेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 20 सालों में परिवहन निगम को इलेक्ट्रिकल करेंगे। आनाथ बच्चों का खर्चा भी सरकार ने उठाने का निर्णय लिया हैं। 4 हजार रुपये उन्हे सालाना जेब खर्चा देना तय किया हैं। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा की हम कर्जें के बोझ तले दबे हैं हम सबको मिलकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी हैं। जरूरत पड़ी तो हम सभी दिल्ली को भी कूच करने से पीछे नही हटेंगे।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के वायरल हो रही वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि जो हो रहा है वो मंजूरे खुदा हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता लोकसभा में चार सीटें कांग्रेस को देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों का बहुत बड़ा योगदान हैं। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों से पं+गा नहीं लेंगे, हमारे पर मेहरबानी रखना। उन्होंने कहा कि कर्जे के बावजूद सुक्खू की सरकार ने आपकी पेंशन बहाल की हैं। भाजपा के लोग दिन में सपने देख रहे हैं। उन्हे लिखा हुआ थैंक्स फार ओपीएस नजर नहीं आ रहा। कर्मचारियों ने अपनी लड़ाई जीती और कांग्रेस ने आपका पूरा साथ दिया हैं।
