By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है फिल्म फेस्टिवल.. निशुल्क दिखाई जाएंगी 40 फिल्में
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है फिल्म फेस्टिवल.. निशुल्क दिखाई जाएंगी 40 फिल्में
himachalNews

मंडी के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है फिल्म फेस्टिवल.. निशुल्क दिखाई जाएंगी 40 फिल्में

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/26 at 4:17 PM
Share

मंडी:धर्मवीर (TSN)-सांस्कृतिक राजधानी के नाम से विख्यात मंडी शहर में पहली बार कल से 4 दिवसीय फिल्म फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। 27 से 30 जून तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन संस्कृति सदन में किया जाएगा। इसमें प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा लेकिन उसके लिए लोगों को पंजीकरण करवाना होगा। आज मंडी शहर के सेरी मंच पर निशुल्क पंजीकरण काउंटर का शुभारंभ हुआ।

कई नामी कलाकार भी करेंगे शिरकत

फिल्म फेस्टिवल के आयोजक पवन शर्मा और राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि 4 दिनों तक 40 फिल्में दिखाई जाएंगी।यह सभी फिल्में साहित्य और सत्य घटनाओं के साथ-साथ समाज को एक नया संदेश वाली होंगी।फिल्मों के बाद उनपर चर्चा के लिए अलग से सेशन का आयोजन किया जाएगा।इसके अलावा कलाकारों के लिए वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी।फिल्म फेस्टिवल में पहला दिन हिमाचली सिनेमा पर रखा गया है।बॉलीवुड के कई नामी कलाकार भी इसमें शिरकत करेंगे.जिनमें अखिलेंद्र मिश्रा,सपना,विभू संत,आदित्य श्रीवास्तव,हेमंत पांडे,नीरज सूद और यशपाल शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।पवन शर्मा और राजा सिंह मल्होत्रा ने मंडी वासियों से बड़ी संख्या में इस फिल्म फेस्टिवल में आकर इसका आनंद उठाने की अपील की है।

मंडी में पहली बार होने जा रहे इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर स्थानीय कलाकारों और रंगकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पवन शर्मा मूलतः मंडी जिला के रहने वाले हैं और मुंबई में अपनी एक अलग पहचान और नाम कमा चुके हैं। उनके प्रयासों और राजा सिंह मल्होत्रा सहित अन्यों के सहयोग से इसे आयोजित किया जा रहा है। इस कारण मंडी जिला के उन कलाकारों को भी अपने शहर के लिए कुछ करने का मौका मिलने जा रहा है जो आज फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर में अपना अच्छा नाम कमा रहे हैं। मंडी शहर निवासी कलाकार सपना संड, पिहू और गगन प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनके लिए यह गौरव का क्षण है कि उनके अपने शहर में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है।इससे लोगों को रियल सिनेमा देखने का मौका मिलेगा। कलाकार गगन प्रदीप शर्मा की फिल्म द रैबिट हाउस से इस फेस्टिवल का शुभारंभ होगा। यह फिल्म पहली बार किसी मंच पर दिखाई जाएगी।

TAGGED: Mandi film festival
Chandrika June 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में बारिश को लेकर जारी किया ऑरेंज अलर्ट… एहतियात बरतने की दी हिदायत
Next Article बरसात को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग अलर्ट.. 206 जेसीबी और 13 हजार कर्मचारी उतारे फील्ड पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?