मंडी/परी शर्मा: मंडी जिला के उपमंडल जोगिंदरनगर की तहसील लडभड़ोल से कुछ ही दूरी पर 3 मंजिला मकान की तीसरी मंजिल में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव भड़ोल निवासी किशोरी लाल सुपुत्र स्वर्गीय शेष राम के पुराने 3 मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई।

बता दें कि पहली और दूसरी मंजिल में किराएदार रहते हैं। जब शनिवार करीब रात 8 बजे मकान की तीसरी मंजिल से आग की लपटें देखी गई तो लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इसी बीच लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन व प्रशासन को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग बैजनाथ व जोगिंदरनगर की दो टीमें पहुंची व बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अग्निशमन विभाग चौकी इंचार्ज शेर सिंह सकलानी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और लगातार आग बुझाने का काम जारी है।
