नाहन :देवेंद्र कुमार (TSN) – रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बड़ग में आगजनी की घटना सामने आई है ।आगजनिक की घटना से यहां लाखों रुपए का नुकसान हुआ है ।
जानकारी के मुताबिक देर रात एक करियाना स्टोर में आग लगी जिससे करियाना स्टोर पूरी तरह खाक हो गया । स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ से 2 घंटे के भीतर आग पर काबू पाया।करियाना स्टोर के ऊपर की मंजिल में यहां दुकान के मालिक व अन्य लोग सो रहे थे गनीमत यह रही की इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है समय रहते इस मकान में सो रहे लोगों को बाहर निकाला गया। दुकानदार ने बताया कि घर के ही एक सदस्य को आग लगने की भनक लगी जिसके पास सभी लोग जागे और आस पड़ोस के लोगों को इस बारे में सूचना दी इसके बाद लोगों ने राहत और बचाव करें शुरू किया। उन्होंने बताया कि करियाना स्टोर में रखें सामान के अलावा रिहायशी मकान में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है ।
