By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार बुलाए सभी राजनीतिक दलों की बैठक : CPIM
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार बुलाए सभी राजनीतिक दलों की बैठक : CPIM
himachalpolitical

आपदा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार बुलाए सभी राजनीतिक दलों की बैठक : CPIM

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/30 at 4:25 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- हिमाचल प्रदेश में मानसून ने जो तबाही मचाई प्रदेश अब तक उस आपदा से निपटने में जुटा हुआ है ।प्रदेश सरकार पुनर्वास के काम में जुटी हुई है तो वहीं मदद के लिए केंद्र की ओर टकटकी लगाकर देख रही है ।इसको लेकर प्रदेश में राजनीति भी गर्म है, ऐसे में अब इसमें सीपीआईएम की एंट्री हुई है ।शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सिस्ट ने प्रदेश सरकार से सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक करने की मांग की है । इसके अलावा सीपीआईएम ने केंद्र पर राजनीति के चलते प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित न करने का आरोप लगाया है ।

10 हज़ार करोड़ की एक मुश्त राहत दे

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट हिमाचल के राज्य सचिव ओंकार शाद ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा को लेकर सीपीआईएम का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और प्रदेश सरकार को अपने सुझाव दिए ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को आपदा के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलानी चाहिए, जिसमें ब्लूप्रिंट तैयार करके केंद्र सरकार से राहत के लिए मांग की जाए ।उन्होंने मांग करते हुए कहा कि विधानसभा में रेजोल्यूशन लाकर वन संरक्षण कानून 1980 में छूट देने की जरूरत है ताकि आपदा में जमीन गंवा देने वाले लोगों को जमीन के बदले जमीन दी जा सके ।इसके अलावा उन्होंने किसानों को हुए नुकसान की भरपाई राशि 2000 प्रति बीघा से बढ़कर 10,000 प्रति बीघा करने की भी मांग की है ।

केंद्र राजनीतिक कारणों से नहीं कर रहा राष्ट्रीय आपदा घोषित

वहीं दूसरी ओर ओंकार शाद ने केंद्र सरकार के द्वारा अब तक हिमाचल प्रदेश में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा न घोषित करने को लेकर कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक कारणों से हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर रही है ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो केंद्र में भाजपा की और यही वजह है कि अब तक हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया है ।जबकि इससे पहले भी इस तरह की आपदा जब उत्तराखंड जैसे देश के दूसरे राज्यों आई तो उसे राष्ट्र आपदा घोषित किया गया ।

TAGGED: Shimla CPIM Press conference
Chandrika August 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रेणुका के बड़ग में एक करियाना स्टोर में लगी आग..15 लाख के नुकसान का अनुमान
Next Article सितंबर माह में शुरू होने वाली मणिमहेश यात्रा के लिए जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया, तैयारियां पूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?