संजु चौधरी,शिमला: प्रदेश में सर्दियों के इन दिनों में आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे पर बिथल में सामने आया हैं। यहां एक मल्टी पर्पस स्टोर में आग लग गई जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ हैं। जानकारी के अनुसार यह आग सुबह के समय लगी। क्षेत्र के लोगों ने स्टोर में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद मौके पर रामपुर व कुमारसैन की अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंची ओर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं।
मौके पर क्षेत्र के लोग भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ हैं। आग अभी भी बेकाबू बताई जा रही हैं। आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूद लोगों का कहना है कि अभी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा हैं। आग इतनी भयंकर तरीक़े से फैल चुकी हैं कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा हैं। आग किस कारण से लगी है इसका पता अभी नहीं लग पाया हैं। यह पहली घटना इस क्षेत्र में इस साल आगजनी की पेश आई है जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ हैं।
