Dharamshala, 2 October -भारत सरकार के खेल मंत्रालय से प्रमाणित धर्मशाला स्थित राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण (SAI) के बैनर तले प्रशिक्षण हासिल कर रही देशभर की लड़कियों ने फिट इंडिया फिट अभियान के तहत आज पैदल रन आयोजित किया।
यह यात्रा SAI हॉस्टल से शुरू होकर गांधी वाटिका में समाप्त हुई। इस दौरान प्रशिक्षु खिलाड़ी प्रशासन द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी का भी हिस्सा बनीं।इस मौके पर जानकारी साझा करते हुए NCOE के असिस्टेंट डायरेक्टर जेपी शानी ने बताया कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय का मकसद है कि देश में स्वास्थ्य, स्वच्छता और खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाए। इसी उद्देश्य के तहत फिट इंडिया फिट अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि केंद्र की करीब 35 प्रशिक्षु खिलाड़ी लड़कियों ने इस रन में भाग लेकर देश के युवाओं को यह संदेश दिया कि स्वस्थ और लंबी जिंदगी के लिए दौड़ना बेहद जरूरी है।
