Bilaspur, Subhash -भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर में हैं। वीरवार को उन्होंने बाबा नाहर सिंह बजिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नड्डा ने दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
पूजा-पाठ के बाद जेपी नड्डा ने आम जनता से भेंट की और लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उनके साथ सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, झंडूता विधायक जीत राम कटवाल, नैना देवी विधायक रणधीर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह और नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम मौजूद रहे।
