ऊना,राकेश(TSN)-जिला ऊना के दमादरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोग बेहोशी की हालत में मिले हैं,जिन्हें इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया गया है.इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है. डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.
दो की हालत नाजुक..डॉक्टर इलाज करने में जुटी
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश का रहने वाला यह परिवार ऊना के धर्मांधरी गांव में अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया हुआ था.जिसके बाद घर के सभी पांच सदस्य बेहोशी की हालत में बेसुध पड़े हुए थे.जब पड़ोसी द्वारा उनके घर जाकर देखा गया तो उन्होंने घर के पांचो सदस्यों को बेहोश पाया और उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां पर डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.स्वास्थ्य अधिकारी ने दो लोगों की हालत नाजुक होने की जानकारी दी है.
पारिवारिक सदस्य के मुताबिक यह सभी लोग घर में आग की अंगीठी जलाकर सोए हुए थे.जिस कारण यह बेहोश हुए हैं. बता दे कि इससे पहले भी घर में आ.ग की अंगीठी जलाकर सोने से दम घुटने से दो लोगों की मौ.त हो चुकीं है.प्रशासन द्वारा इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी की कोई भी व्यक्ति अपने घर में अंगीठी जलाकर न सोए क्योंकि इससे घर के अंदर दम घुटने से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है .
