सोलन (योगेश शर्मा): सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में फोरलेन प्रभावित परिवार मंच की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 5 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता फोरेलन प्रभावित परिवार मंच सोलन के अध्यक्ष जेसी शर्मा ने की। इस दौरान बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किस तरह से प्रभावित परिवार मंच कार्य करेंगे इसको लेकर भी रणनीति तैयार की गई। फोरलेन प्रभावित परिवार मंच के अध्यक्ष जेसी शर्मा ने कहा कि लगातार अपनी मांगों को लेकर वे सरकार से बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाएगा लेकिन अभी तक सरकार इस मुद्दे पर टालमटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि कुल्लू, मंडी में भी फोरेलन प्रभावित परिवार मंच के लोग सीएम जयराम ठाकुर से मिल चुके हैं लेकिन अभी तक इस बारे में बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चार गुना मुआवजा के अलावा उनकी अन्य मांग यह भी है कि उनकी जो जमीन बची हुई है वह बेहद कीमती है।
उसका वन टाइम सेटेलमेंट करके 1 मीटर सड़क से पीछे उन्हें घर बनाने की परमिशन बिना टीसीपी और नगर निगम की परमिशन के दी जाए। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन कम है उन्हें जमीन अलॉट करवाई जाए।,वही कृषि कानून 2013 के तहत जो भी प्रावधान मुवावजे के तौर पर प्रभावित परिवारों को मिलने है उसे ध्यान में रखकर उन्हें मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक सरकार द्वारा अभी तक नहीं बुलाई गई है, वे फोरेलन प्रभावित परिवार मंच की ओर से मांग करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द प्रभावित परिवार मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक बुलाएं जिसमें इन सभी बातों को लेकर चर्चा की जा सके।
