अरविंदर सिंह,हमीरपुर: वन विभाग हमीरपुर की ओर से जिला में प्लांटेशन अभियान में चालया जा रहा हैं। इस अभियान की शुरुआत बुधवार को हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने हीरा नगर में पौधारोपण कर की। इस मौके पर डीएफओ राकेश शर्मा और कंजरवेटर भी मौजूद रहे। आशीष शर्मा ने लोगों से निजी भूमि में भी पौधारोपण करने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले बच्चों के सुनहरी भविष्य को हरा भरा बनाना है तो हमें आज ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे अपने आसपास लगाने होंगे।
पौधारपण कार्यक्रम के दौरान वन वाटिका में विभाग की ओर से विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधों को लगाया गया। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में वन विभाग की ओर से प्रतिवर्ष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और आज हीरा नगर वन वाटिका में उन्होंने भी इस मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की हैं। उन्होंने कहा कि हमें सभी लोगों को इस मुहिम में अपना योगदान देना होगा तभी हरियाली होगी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य को सुनहरा बनाया जा सकता हैं।
विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर वन मंडल की ओर से शुरू की गई मेडिसन प्लांट लगाने पर की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि विभाग की ओर से हीरा नगर में ही हरड़, भेहड़ा व आंवला के पौधों को रोपित किया हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के पौधारोपण से जहां विभाग को भविष्य में आमदनी भी होगी ।
