संजु चौधरी, शिमला: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से राहुल गांधी को टूल किट कहने पर कांग्रेस भड़क गई हैं। कांग्रेस ने जेपी नड्डा को देशभक्ति का पाठ ना सिखाने की हिदायत दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान हैं। देश की एकता अखंडता के लिए गांधी परिवार ने बलिदान दिए हैं और प्राण तक न्यौछावर कर दिए हैं।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा कि वह बताएं भाजपा के किस नेता ने आजादी से पहले और बाद में देश के लिए अपना बलिदान दिया हैं। सांसद होने के नाते राहुल गांधी का संसद में बोलने का अधिकार हैं, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जा रहा हैं। जिस तरह से कांग्रेस लगातर अदानी की जांच की मांग रही है उसके चलते भाजपा सरकार अदानी को बचाने का प्रयास कर रही हैं।
केंद्र सरकार SBI, LIC पर दबाव बना कर अदानी की मदद कर रही हैं। इसको लेकर संसद में विपक्ष जेपीसी गठन की मांग कर रहा हैं,लेकिन सत्तापक्ष संसद में सुनियोजित तरिके से हंगामा कर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही हैं । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा हैं उन्हें इसलिए रोका जा रहा ताकि वे सच्चाई बयां ना कर सके।
