By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गगरेट भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने भरा नामांकन , बोले सुक्खू सरकार का कार्यकाल बताया काला काल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गगरेट भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने भरा नामांकन , बोले सुक्खू सरकार का कार्यकाल बताया काला काल
himachalpolitical

गगरेट भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने भरा नामांकन , बोले सुक्खू सरकार का कार्यकाल बताया काला काल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/14 at 8:42 PM
Share

ऊना:राकेश(TSN)-गगरेट विधानसभा उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने अपना नामांकन पत्र भरा।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी उनके साथ रहे।नामांकन पत्र भरने से पूर्व चैतन्य शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग लंबी मंत्रणा की । इसके बाद उनका काफिला एक रोड शो की शक्ल में लगभग 25 किलोमीटर का सफर तय करके गगरेट पहुंचा।रोड शो में समर्थक काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने अपने उम्मीदवार के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर माहौल बनाने का प्रयास किया जिसके बाद चैतन्य शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चैतन्य शर्मा ने सुक्खू सरकार के कार्यकाल को काला काल बताया और जनविरोधी नीतियों वाला समय बताया।चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस की दस गारंटियों का जिक्र करते हुए उनके आज दिन तक भी पूरे नहीं होने का दावा किया।भाजपा प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी राकेश कालिया को मिशन और विजन विहीन नेता बताते हुए उन पर जमकर ह*मला बोला ।चैतन्य ने कहा कि राकेश कालिया ने केवल उनसे बैर के कारण ही दो बार पाला बदला और उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं होने का दावा किया । जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा उपमुख्यमंत्री तक के साथ भी नाइंसाफी होने का आरोप लगाया।

आरक्षण पर अनुराग ठाकुर ने पूछा..कांग्रेस क्या हिमाचल में भी यही करेगी ?

वही केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हल्ला बोला।उन्होंने प्रश्न वाचक लहजे में कांग्रेस को आरक्षण के विषय पर कटघरे में खड़ा किया।उन्होंने पूछा कि जिस प्रकार कांग्रेस द्वारा देश के अन्य हिस्सों में OBC और SC ST के आरक्षण में से 5% मुसलमानों को देने का ऐलान किया गया है,तो क्या कांग्रेस हिमाचल में भी यही करेगी ? जबकि कांग्रेस द्वारा दो पत्नियों वालों को डबल पेंशन देने की बात पर उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति किए जाने का आरोप लगाया । केंद्रीय मंत्री ने सनातन के सदैव प्रखर रहने की बात कहते हुए कांग्रेस को इस विषय पर भी घेरा । उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण के विरोध में कांग्रेस द्वारा वकीलों की फौज खड़े किए जाने को फिर उठाते हुए कांग्रेस पर हल्ला बोला ।

TAGGED: Una gagret BJP candidate chetnya sharma
Chandrika May 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नामांकन के बाद सुधीर शर्मा की सभा में उमड़ा जन सैलाब… बोले- आपकी मेहनत तय करेगी धर्मशाला का भविष्य
Next Article राजनीति की मंडी में बिक गए बागी विधायक..अटैची की सुरक्षा के लिए लगा रखी है CRPF
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

रायपुर जिला परिषद वार्ड में सियासी संग्राम तेज, प्रियंका शर्मा का इंदु शर्मा पर पलटवार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?