By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के बल्ह विस क्षेत्र से होगी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत, 17 को होगा पहला कार्यक्रम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के बल्ह विस क्षेत्र से होगी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत, 17 को होगा पहला कार्यक्रम
himachalNews

मंडी के बल्ह विस क्षेत्र से होगी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत, 17 को होगा पहला कार्यक्रम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/12 at 10:01 PM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- जिला मंडी में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत 17 जनवरी को बल्ह विधानसभा क्षेत्र से होगी। बल्ह की ग्राम पंचायत छातड़ू के पंचायत घर परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे। कार्यक्रम 17 जनवरी बुधवार को प्रातः 10 बजे शुरू होगा। इसमें स्थानीय पंचायत छातड़ू समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

छातड़ू में 15 को होंगी कार्यक्रम पूर्व गतिविधियांः

कार्यक्रम के सफल आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि छातड़ू में 15 जनवरी को कार्यक्रम पूर्व गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 17-जनवरी को सभी विभाग कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं से अवगत करेंगे। इस दिन छातड़ू में स्वास्थ्य विभाग के विशेष कैंप में मेडिकल टेस्ट तथा दवाइयों की सुविधा रहेगी। अन्य विभाग भी अपने स्टॉल लगाकर लोगों को मौके पर सेवाएं देंगे।

जिले में यहां होंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमः

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सरकार से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार 17 जनवरी को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बल्ह के छातड़ू व 18 जनवरी को द्रंग विधानसभा क्षेत्र में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, 19 जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करसोग विधानसभा क्षेत्र में व 20 जनवरी को नाचन विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 जनवरी को बल्ह विधानसभा क्षेत्र में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 21 जनवरी को सराज विधानसभा क्षेत्र, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी 22 जनवरी को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 जनवरी को सुंदरनगर क्षेत्र में जबकि 2 फरवरी को वे जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 2 फरवरी को मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र में जबकि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 2 फरवरी को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

बता दें कि हिमाचल सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता की समस्याओं के निदान और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा उनका लाभ सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें जन समस्याओं के समाधान के साथ ही प्रदेश सरकार के एक वर्ष के जनहितकारी कार्यों तथा ऐतिहासिक निर्णर्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

TAGGED: from Balh, Mandi Garkar Gaon Ke Dwar' program, will be started
Chandrika January 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कैबिनेट बैठक में पटवारियों और गेस्ट फैकल्टी के आधार पर शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी… भरे जाएंगे इतने पद
Next Article सोलन जवाहर पार्क में हो रहा ओपन एयर थियेटर का निर्माण, मेयर, डिप्टी मेयर ने किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

9 जून से बीएड की दूसरे समेस्टर परीक्षाएं न करवाने पर अड़े छात्र, यूनिवर्सिटी गेट पर शुरू किया धरना प्रदर्शन

Ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा का दावा, हमीरपुर में बोले अनुराग ठाकुर

Ago

उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को मिला इंडियन एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026

Ago

सुजानपुर,भोरंज, नादौन और देहरा को मिली नई एंबुलेंस सुविधा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?