सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- सोलन शहर में स्थित पार्कों के जीर्णोद्धार करने को लेकर लगातार नगर निगम सोलन कार्य कर रहा है ।इसी कड़ी में शहर के जवाहर पार्क में ओपन एयर थिएटर बनने जा रहा है पहले चरण में 23 लाख रुपए यहां पर खर्च किए जा रहे हैं । इसके बाद यहां पर ओपन थिएटर का काम पूरा किया जाएगा,वहीं वह उसके बाद इसमें पेडेस्टल मार्ग,मंच और बैठने की व्यवस्था निगम की ओर से की जाएगी।
जवाहर पार्क में चल रहे ओपन एयर थिएटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने शुक्रवार को निगम की मेयर उषा शर्मा,डिप्टी मेयर मीरा आनंद मौके पर पहुंची जिन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इसके बेहतर निर्माण के निर्देश दिए। मेयर उषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार करने और सौंदर्यकरण को करने के लिए लगातार निगम कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर शहर के जवाहर पार्क में ओपन एयर थिएटर बनाया जा रहा है । जिसमें आने वाले दिनों में युवाओं को एक मंच अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए मिलेगा पहले चरण में यहां पर 23 लाख रुपए इसको लेकर खर्च किए जा रहे हैं । आगामी दिनों में यहां पर और भी विकास कार्य किए जाएंगे।
