By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंत्री पर लगाए आरोपो का प्रमाण दे विधायक रामलाल ठाकुर या  फिर मंत्री से मांगे माफ़ी: रणधीर शर्मा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंत्री पर लगाए आरोपो का प्रमाण दे विधायक रामलाल ठाकुर या  फिर मंत्री से मांगे माफ़ी: रणधीर शर्मा
himachalpolitical

मंत्री पर लगाए आरोपो का प्रमाण दे विधायक रामलाल ठाकुर या  फिर मंत्री से मांगे माफ़ी: रणधीर शर्मा

Sonam malhotra
Sonam malhotra 3 Min Read
Updated 2022/07/22 at 6:30 AM
Share

हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के विधायक रामलाल ठाकुर ने एक मंत्री की तुलना लालू प्रसाद यादव से करने पर भाजपा भड़क गई है और भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने विधायक रामलाल ठाकुर का आरोप सिद्ध करने की चुनौती दी है और यदि आरोप सिद्ध नहीं कर सकते तो विधायक इसके लिए माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि जो आदमी खुद भ्रष्टाचार में सम्मिलित  हो उसको दूसरा भी भ्रष्टाचारी लगता है ।  कांग्रेस विधायक ने भी स्वीकार कर लिया है कि लालू यादव घोटालों में संलिप्त रहे हैं। वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे थे। जाहिर है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी था। वैसे जो खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हों, उन्हें दूसरे भी अपने जैसे ही नजर आते हैं। जहां तक मंत्री पर लगाए गए आरोपों की बात है तो झूठ बोलने के बजाए विधायक को या तो इसका प्रमाण देना चाहिए या फिर मंत्री से माफी मांगनी चाहिए।

 रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर अपनी पार्टी में ही अलग-थलग पड़ चुके हैं। वह मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देखते रहते हैं, लेकिन उनका नेता प्रतिपक्ष बनने और प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभालने का सपना तक पूरा नहीं हो पाया। इससे वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वह अक्सर बेसिर-पैर की बयानबाजी करके हंसी का पात्र बनते रहते हैं।  उन्होंने प्रदेश के एक मंत्री पर झूठे आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास किया है, लेकिन उन्होंने अपनी बयानबाजी से कांग्रेस की ही पोल खोल दी है। उन्होंने मंत्री को लालू प्रसाद यादव की संज्ञा दी है। लालू प्रसाद यादव वही हैं, जो यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे और चारा घोटाले में आरोप साबित होने के बाद उन्हें सजा भी हुई है। कांग्रेस विधायक यूपीए सरकार के समय तथाकथित ईमानदारी का ढोल बजाते नहीं थकते, लेकिन लालू को भ्रष्टाचारी बताकर उन्होंने खुद ही इस हकीकत को उजागर कर दिया है कि यूपीए सरकार कितनी ईमानदार थी।

रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से काम कर रही है। पिछले साढ़े चार वर्षों में प्रदेश का चहुमुखी
विकास होने के साथ ही हर वर्ग के हित में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की गई हैं। कांग्रेस नेताओं को सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। ऐसे में वे झूठ का सहारा लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। किसी पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता। यदि कांग्रेस विधायक में दम है तो वे अपने आरोप प्रमाणों के साथ साबित करें, अन्यथा उन्हें मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी।

TAGGED: Himachal pardesh
Sonam malhotra July 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एम्स से बिना नोटिस हटाए 40 कर्मचारी, गुस्साए कर्मियों ने दिया धरना
Next Article जीएसटी को लेकर सुजानपुर के विधायक और उनके सपुत्र लोगों को कर रहे गुमराह:  विनोद ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में पटाखों के उपयोग पर सख्त नियम लागू

Ago

चैतन्य शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ा पद

Ago

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा निर्णय: 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र, मार्च 2026 से लागू

Ago

कांगड़ा में दीपावली, गुरूपर्व और क्रिसमस पर पटाखे चलाने का समय तय — डीसी ने जारी किए निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?