मंडी : परी शर्मा – अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए देवी देवता अपने स्थानों से निकल चुके है। आज देव पराशर ऋषि सुबह दस बजे अपने भंडार कोठी से मंडी के लिए रवाना हो गए हैं। देव पाराशर ऋषि मार्ग में स्थित भक्तों के घर बैरन गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरा पड़ाव 17 फरवरी को पंडोह में होगा और 18 फरवरी को श्रद्धालुओं के साथ करीब दो बजे तक पैदल मंडी पहुंचेंगे।
देव पराशर ऋषि अपने भंडार कोठी से मंडी के लिए हुए रवाना
देव पाराशर ऋषि कमेटी के सदस्य व पुजारी तीर्थ राज ने बताया कि देवता जब मंडी पहुंचेंगे तो राज देवता माधव राय की लाठी से उनका अभिनंदन किया जाएगा। तब नरसिंह और सूरज पंख देवता की छड़ी लेकर राज बेहड़े पहुंचेंगे और देवता की राज के साथ भव्य बैठक होगी। इसके बाद देवता राज बेहरा में सात दिन तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि देवता देवी देवताओं के साथ पैदल बाजार जाते हैं व अथाह धन के स्वामी देव पाराशर ऋषि मंडी को आशीर्वाद देते हैं क्योंकि वे शाही परिवार के प्रमुख देवता हैं और शाही परिवार ने सदियों से ऋषि पाराशर के साथ इस परंपरा को निभाया है। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि में ऋषि पाराशर आज भी जागरण की अनूठी परंपरा को निभा रहे हैं और पर्यावरण में अदृश्य राक्षसों को नुकसान पहुंचाने के लिए जाग का आयोजन किया जाता है। इसके लिए ऋषि पाराशर की चाल चलते हैं और जागरण के कुंड में यज्ञ करते हैं।उन्होंने बताया कि देव पाराशर 25 फरवरी को चैहटा जातर के बाद अपने मूल स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।
