राकेश,ऊना: जिला ऊना में नशे के खात्मे को लेकर पुलिस की ओर से तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस लगातार यहां नशे के खिलाफ अपना अभियान चलाए हुए हैं जिसमें पुलिस को सफलता भी लगातार मिल रही हैं। अब इसमें नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस ने आम लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला भी लिया हैं।
गुरुवार को ऊना जिला में पुलिस की क्राइम मीटिंग हुई जिसमें जिला के तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ऊना पुलिस के कप्तान अर्जित सेन ठाकुर ने इस बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पुलिस एनडीपीएस के तहत कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने सभी चौकियों और थाना प्रभारियों को इसमें और ज्यादा अच्छा कार्य किए जाने के दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा की ऊना पुलिस एनडीपीएस और ड्रग्स पर अंकुश लगाना चाहती हैं जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नशे के ख़ात्मे के लिए ऊना पुलिस एक विशेष अभियान चलाने जा रही हैं, जिसमें पुलिस लोगों के घर जाकर उनको ड्रग्स और नशे के खिलाफ जागरूक करेगी। उनको यह बताया जाएगा कि अगर कोई बच्चा ड्रग्स का सेवन करता है तो उसमें क्या संकेत आप नोट कर सकते हैं और उससे उनका फीडबैक भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा की वे लोगों से यह भी जानना चाहते हैं वह पुलिस से क्या उम्मीदें रखते हैं और पुलिस कैसे अपने काम को इंप्रूव कर सकती हैं। पुलिस एनडीपीएस और ड्रग्स पर जिले में अंकुश लगाना चाहती हैं।
अधिकारी की माने तो इस अभियान के तहत लोगों के साथ जन संपर्क साधने की कोशिश की जाएगी और इस दौरान उनके आसपास अगर कोई ड्रग पैडलर इस प्रकार का नशा बेचता है तो उसको पुलिस की चेतवानी हैं कि वह इस प्रकार का काम छोड़ दे, क्योंकि ऊना पुलिस अब एनडीपीएस की कोई गतिविधि न हो इसके लिया कड़े कदम उठा रही हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर के मुताबिक ऊना जिला पंजाब के बॉर्डर के साथ सटा हुआ हैं, इसलिए वह होशियारपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ टच में हैं। उन्होंने पहले भी पंजाब पुलिस की सहायता के साथ कई बड़े नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर उनको पकड़ा हैं। हाल ही में भी ऊना पुलिस ने कई बड़े केस पकड़े हैं और इसके खिलाफ पुलिस की आगे भी कारवाई जारी रहेगी।
