बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -बिलासपुर जिला के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है। जिला में पहली बार बड़े पर्दे पर आईपीएल मैच दिखाए जाएंगे। जिसके लिए इस पूरे स्थान को व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष टीम भी बिलासपुर शहर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर नगर के नगर परिषद प्रांगण में बड़ी बड़ी एलईडी लगाई जाएंगी। इसी के साथ यहां पर पूरे तरीके से आईपीएल फैन पार्क बनाया जाएगा। जिसमे डीजे की धुन में बिलासपुर के लोग चौके छक्के की आवाज को सुनेंगे। इसी के साथ यहां पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए कई अन्य व्यवस्था भी की जाएगी। बता दे कि आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण करने के लिए बीसीसीआई ने पूरे देश में 45 स्थानों पर फैन पार्क आयोजित करने का निर्णय लिया है। वहीं ग्राउंड की पूरी फिलिंग दर्शकों को यहां मिल पाएगी।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी बिलासपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका इस कार्यक्रम को लेकर कोई टूर प्लान जारी नहीं हुआ है, लेकिन आयोजकों का कहना है कि अनुराग ठाकुर को इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा है कि संभावना है कि अनुराग ठाकुर बिलासपुर पहुंचेंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से बनाने के लिए टीम भी बिलासपुर पहुंच गई है। यह टीम बिलासपुर नगर के नगर परिषद प्रांगण में बेहतर तरीके से सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से तैयार कर रही है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें आईपीएल के मैच बड़े पर्दे पर दिखाए जा रहे हैं। वही आपको यह भी बता दें कि यहां पर मैच के साथ-साथ कई अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह मैच 22 व 23 अप्रैल को दिखाए जाएंगे। वही इन मैच को दिखाने का समय दोपहर का निश्चित किया गया है । आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में बदलाव सुविधानुसार किया जा सकता है। उन्होंने बिलासपुर जिला के सभी खेल प्रेमियों व स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले और अपने पसंदीदा टीम खिलाड़ी को प्रोत्साहित करें।
