गुलशन धनोआ, देहरा( TSN): कांगड़ा जिला के देहरा में किसानों- बागवानों व पशुपालकों का जायका 3 साल बाद लौट आया हैं। जयराम सरकार के समय नवंबर 2021 में देहरा से शनिवार रात HPCDPP जायका का ब्लॉक स्तरीय दफ्तर कांगड़ा शिफ्ट हो गया था। रातों रात गायब हुए इस दफ़्तर पर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए थे। अब सुक्खू की सरकार ने देहरा का जायका फिर से लौटया हैं।
कांग्रेस नेता नरदेव कंवर ने बताया कि 2021 में तत्कालीन बीजेपी सरकार ने देहरा से जायका प्रॉजेक्ट का दफ्तर कांगड़ा शिफ्ट कर दिया था। वह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने देहरा के किसानों और बागवानों का जायका प्रॉजेक्ट कांगड़ा से पुनः देहरा शिफ्ट कर दिया हैं। अब यहां भवन तलाशा जा रहा है जहां से यह दफ्तर फिर से चलेगा। जायका प्रोजेक्ट के तहत देहरा, ज्वालामुखी व जसवां परागपुर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के किसानों, बागवानों व पशुपालकों को अब सीधा फायदा पहुंचने वाला है। 2011 में जायका प्रॉजेक्ट का दफ्तर देहरा में खोला गया था।
