संजु चौधरी, शिमला: डॉक्टर के एनपीए के मामले को लेकर प्रदेश सचिवालय में डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ हुई मुख्यमंत्री की बैठक खत्म हो गई हैं। बैठक में डॉक्टर्स की मांगे मान ली गई हैं जिसके बाद डॉक्टरों ने पेन डाउन स्ट्राइक वापिस ले ली हैं,हालांकि सरकार ने एनपीए पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर विचार करने की बात कही हैं और प्रशिक्षु चिकित्सकों ने भी इसमें सहमति जताई हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि एनपीए सरकार ने बंद नहीं किया गया हैं। यह नोटिफिकेशन नई भर्ती होने वाले डॉक्टर को लेकर हैं। जब नई भर्ती होगी उस समय इस पर विचार किया जाएगा। बैठक में सरकार ने डॉक्टरों की मांगे सुनी ओर उनमें से कुछ को पूरा करने पर सहमति जताई हैं। एनपीए के अलावा डॉक्टर की मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की शक्तियां पहले की तरह बरकरार रखने पर सहमति बनी हैं। स्टेट मेडिकल कॉरपोरेशन की स्थापना का भी सीएम ने आश्वासन दिया हैं।
मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुना है और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया हैं। इसके बाद डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक वापस ले ली गई हैं। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की नई भर्ती के समय इस पर पुनर्विचार करने की बात कही हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस नोटिफिकेशन को जल्द वापिस लेगी।
