राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में रविवार को महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीमा शर्मा ने दिल्ली में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिर+फ्तारी की मांग उठाई हैं। ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश की पहलवान बेटियों के साथ अत्या+चार किया जा रहा है वह सही नहीं हैं ओर वह इसकी घोर निं+दा करते हैं।
उन्होंने कहा की महिला पहलवान अपने साथ हुए अत्या+चार का इंसाफ पाने के लिए धरने पर बैठी हुई हैं,लेकिन उनको इंसाफ दिलवने की बजाए केंद्र सरकार उनके साथ अत्या+चार कर रही है,जबकि फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ बीजेपी कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि इंसाफ पाने के लिए यह बेटियां धरने पर बैठी हुई हैं, लेकिन उनके साथ जिस तरह की कार्रवाई की जा रही है वह बिल्कुल सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाली बेटियों को मेडल लाने पर सम्मानित किया जाता है और आज उन्हीं बेटियों को अपने अत्या+चार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बेइ+ज्जत किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि बृजभूषण सिंह सांसद होने के साथ-साथ फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में बीजेपी उनके खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठा रही हैं। उन्होंने कहा है की देश की बेटियां जब मेडल लेकर आती है तो वह देश की बेटियां होती लेकिन आज उन्हीं बेटियों के साथ इस प्रकार का अत्या+चार हो रहा है जिसका वह विरोध करती हैं। उन्होंने कहा है कि बृजभूषण सिंह का जल्द इस्तीफा लिया जाए और उन पर लगे आरोपों की जांच की जाए।
