संजु चौधरी, शिमला: जसवां-प्रागपुर के साथ भेदभाव सरकार कर रही हैं। क्षेत्र में पूर्व में स्थापित किए गए कार्यालयों को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही हैं, जबकि यह क्षेत्र के अनुसार व्यवहारिक नहीं हैं। यदि सरकार अन्य क्षेत्रों में कार्यालय खोलना चाहती है तो वहां दूसरे कार्यालय खोले जा सकते हैं, लेकिन उनके क्षेत्र से कार्यालयों को उठाकर दूसरी जगह स्थापित करना क्षेत्र के साथ भेदभाव को दर्शाता हैं। यह बात पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार एचआरटीसी में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की बात कर रही हैं,वह भी अपने आप में व्यवहारिक निर्णय नजर नहीं आ रहा हैं। उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े चलाने के लिए पहले इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की जरूरत है जो कि अभी प्रदेश में उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में सरकार का मुख्य ध्यान इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट की ओर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए है ऐसे में कई रूटों पर सवारियां कम होने पर भी बसें चलाई जाती हैं। घाटे वाले रूटों को बंद करना भी उचित नहीं हैं।
