By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसपीयू को तबाह न करे सरकार, भवन को निजी कॉलेज को देना गलत, पुनर्विचार करे सरकार- जयराम ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एसपीयू को तबाह न करे सरकार, भवन को निजी कॉलेज को देना गलत, पुनर्विचार करे सरकार- जयराम ठाकुर
himachalpolitical

एसपीयू को तबाह न करे सरकार, भवन को निजी कॉलेज को देना गलत, पुनर्विचार करे सरकार- जयराम ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/06 at 9:17 PM
Share

मंडी,धर्मवीर (TSN)-प्रदेश की दूसरे विश्वविद्यालय सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को लेकर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एक बार निशाना साधा है। जयराम ठाकुर का कहना है कि सुक्खू सरकार इस यूनिवर्सिटी का लगातार दायर कम कर इसे तबाह करने पर तुली हुई है। जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से अपने उस निर्णय पर पुर्नविचार करने आग्रह किया है जिसमें सरकार ने सुंदरनगर स्थित सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के भवन को एमएलएसएम कॉलेज को दे दिया है।

एमएलएसएम कॉलेज को मदद करने का कोई और रास्ता ढूंढे सरकार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में जब केंद्र सरकार के प्रयासों से क्लस्टर यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी तो उस वक्त मंडी, सुंदरनगर, बासा और पधर में भवन निर्माण के लिए केंद्र से पैसा आया था। बाद में मंडी में भाजपा सरकार ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी खोली और यह भवन उसके अधीन लाए गए, ताकि यूनिवर्सिटी का सही ढंग से संचालन किया जा सके। लेकिन मौजूदा सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का गला घोंटने पर तुली हुई है। सुंदरनगर में करोड़ों की लागत से बने भवन को एमएलएसएम कॉलेज को दे दिया गया है जोकि एक नीजि कॉलेज है। जयराम ठाकुर ने बताया कि छात्र संगठनों और अन्य संस्थाओं के लोगों ने उनसे मुलाकात करके इस बात पर विरोध जताया है, इसलिए प्रदेश सरकार को भी अपने इस निर्णय पर पुर्नविचार करना चाहिए। यदि प्रदेश सरकार एमएलएसएम कॉलेज को मदद करना चाहती है तो उसके लिए कोई और रास्ता निकाल सकती है और उसके तहत मदद की जा सकती है। लेकिन यूनिवर्सिटी के लिए बने भवन को कॉलेज को देना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के साथ सुक्खू सरकार ने जो भेदभाव किया है उसे मंडी की जनता कभी भूला नहीं सकती और उचित समय आने पर इसका करारा जबाब यहां की जनता कांग्रेस को देगी।

बता दें कि सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम कॉलेज एक निजी कॉलेज है लेकिन यह प्रदेश सरकार की देखरेख में ही चलता है। इस कॉलेज को प्रदेश सरकार की तरफ से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। लेकिन इस अनुदान में भवन निर्माण जैसी गतिविधियां शामिल नहीं है। यही कारण है कि भाजपा अब इस बात को लेकर विरोध जता रही है कि सरकार ने गलत ढंग से यूनिवर्सिटी के भवन को कॉलेज को दे दिया है।

TAGGED: Mandi opposition leader Jairam Thakur
Chandrika December 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम ठाकुर बोले कोर्ट के सीपीएस को हटाने के आदेश के बाद भी सरकार उन्हें बचाने में लगी
Next Article सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज .. राज्यपाल 11, सीएम, न्यायाधीश और प्रेस 11 के बीच मैच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?